bjpuppresident@gmail.com
upministerpanchayatiraj@gmail.com
+91-9319944288
श्री भूपेंद्र सिंह
उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश
2012 - 2018
भूपेंद्र सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, ये वर्तमान में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री थे। भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी यूपी के मुस्लिम बहुल मुरादाबाद जिले के एक छोटे से गांव महेंद्री सिकंदरपुर से आते हैं. साल 1968 में चौधरी का जन्म हुआ है और उन्होंने शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हासिल की. पढ़ाई के दौरान वह आरएसएस से जुड़ गए थे और साल 1989 में बीजेपी की सदस्यता ली |
राजनीतिक यात्रा:-
· 1993 में मुरादाबाद जिला कार्य समिति में सदस्य ।
· 1994 में जिला कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष ।
· 1995 में जिला महामंत्री |
· 1996 से 2000 तक बीजेपी जिलाध्यक्ष।
· 2000 में ओबीसी विभाग के संयोजक |
· 2007 में क्षेत्रीय मंत्री।
· 2010 से 2018 तक चार बार बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष।
· 2018 से 2022 में पंचायती राज मंत्री।
· 2022 से उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष।
श्री अश्विनी त्यागी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद – भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश
2018 - 2020
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अश्विनी त्यागी एक प्रमुख राजनेता हैं, जो पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दिया है। अश्विनी त्यागी भाजपा के लिए कई चुनाव अभियानों में सक्रिय रहे हैं और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
राजनीतिक यात्रा:-
· 2018 से 2022 में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष।
· 2022 से वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद।
श्री मोहित बेनीवाल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य – भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश
2020 - 2023
मोहित बेनीवाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक सक्रिय और समर्पित राजनेता हैं। वे पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका कार्यक्षेत्र विशेष रूप से उनके स्थानीय क्षेत्र में प्रभावी रहा है, जहाँ वे जनसेवा और समाज कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। मोहित बेनीवाल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वर्तमान में 2024 से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं । बेनीवाल उत्तर प्रदेश में भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष हैं, इससे पहले वे भाजपा पश्चिमी यूपी जोन के अध्यक्ष थे।
राजनीतिक यात्रा:-
· 2020 से 2023 तक बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष।
· 2024 से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य।
श्री सतेंद्र सिसोदिया
क्षेत्रीय अध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश
2024 - वर्तमान
नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा-उत्तर प्रदेश श्री सतेंद्र सिसोदिया उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। गौतमबुद्ध नगर के सीमावर्ती इलाके साठा-चौरासी के निवासी हैं। यह पूरा इलाका राजपूत बाहुल्य है। हापुड़ और गाजियाबाद बॉर्डर के पास प्यावली गांव के मूल निवासी हैं। सतेंद्र सिसोदिया ने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।
राजनीतिक यात्रा:-
· 2002 में भाजपा के गौतमबुद्ध नगर जिला मंत्री ।
· 2004 में भाजपा के गौतमबुद्ध नगर जिला मंत्री ।
· 2007 में भाजपा के महामंत्री |
· 2006 में क्षेत्रीय मंत्री बने।
· 2010 में भाजपा के जिलाध्यक्ष |
· 2013 में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री।
· 2015 में भाजपा के महामंत्री।
· 2018 में भाजपा के उपाध्यक्ष।
· 2024 में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ।
