श्री सतेंद्र सिसोदिया

क्षेत्रीय अध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश

श्री सतेंद्र सिसोदिया

नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा-उत्तर प्रदेश श्री सतेंद्र सिसोदिया उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 2002 को वे गाजियाबाद जिला मंत्री के लिए चुने गए। फिर 2004 में दोबारा जिला मंत्री बनाए गए। वर्ष 2007 में गौतमबुद्ध नगर भाजपा के महामंत्री रहे। वर्ष 2010 में जिलाध्यक्ष बन गए।

गौतमबुद्ध नगर के सीमावर्ती इलाके साठा-चौरासी के निवासी हैं। यह पूरा इलाका राजपूत बाहुल्य है। हापुड़ और गाजियाबाद बॉर्डर के पास प्यावली गांव के मूल निवासी हैं। सतेंद्र सिसोदिया ने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। 

राजनीतिक यात्रा:- 

· 1990 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी परिषद।

· 1993 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा मोर्चा।

· 2002 में भाजपा के गौतमबुद्ध नगर जिला मंत्री ।

· 2004 में भाजपा के गौतमबुद्ध नगर जिला मंत्री ।

· 2007 में भाजपा के महामंत्री |

· 2006 में क्षेत्रीय मंत्री बने।

· 2010 में भाजपा के जिलाध्यक्ष |

· 2013 में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री।

· 2015 में भाजपा के महामंत्री।

· 2018 में भाजपा के उपाध्यक्ष।

· 2024 में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सतेंद्र सिसोदिया की पहचान बेहद कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में रही है। खास बात यह है कि वह नेताओं के बीच गुटबंदी से हमेशा दूरी बनाकर रहे हैं।

Scroll to Top